हाँ, भगवान महावीर ने पश्चिम भारत में विहार किया था।
[कोलकाता निवासी श्री अर्पितभाई शाह ने 27 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अपनी ई-पुस्तक “ देवार्य दर्पण ” के एक प्रकरण “ क्या भगवान महावीर ने पश्चिमी भारत में विहार किया था? ”, जिसे बाद में 6 जून 2026 को पृथक लेख के रूप में भी प्रकाशित किया गया, में यह प्रतिपादित किया है कि चरम तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी पश्चिम भारत में कभी पधारे ही नहीं थे। यह प्ररूपणा असत्य, शास्त्रविरुद्ध और मोक्षमार्ग के आधारभूत ग्रंथरत्नों के प्रति अनावश्यक संशय उत्पन्न करनेवाली है। प्रस्तुत लेख में मुख्यतः उक्त लेख की प्रस्तावना , निष्कर्ष तथा प्रश्नोत्तर क्रमांक 4 एवं 6 में प्रतिपादित मतों का शास्त्रीय परीक्षण एवं निरसन करने का विनम्र प्रयास किया गया है। यह भी स्पष्ट कर देना उचित होगा कि लेखक महोदय के लेख में प्रश्न क्रमांक 1 , 2 , 3 तथा 7 के...